- Advertisement -
Terrible death : झज्जर। एक नाराज प्रेमिका ने प्रेमी की मां और पत्नी को जिंदा आग लगा। ऐसे में मां की मौत हो गई, जबकि पत्नी की गंभीर हालत के चलते उसका पीजीआई में उपचार चल रहा है। ये मामला झज्जर के बहादुरगढ़ के डाबौदा गांव का है, जहां एक नाराज प्रेमिका ने प्रेमी की मां व पत्नी को जिंदा जला दिया। जिसमें प्रेमी की मां की मौत हो गई। जबकि पत्नी की गंभीर हालत है और पीजीआई में उसमा उपचार चल रहा है। घटना में एक हमलावर महिला भी जल गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डाबौला गांव निवासी सत्यवान का जहांगीरपुर निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन सत्यवान की दो माह पूर्व शादी हो गई थी।
इससे सत्यवान की प्रेमिका सुनीता काफी नाराज थी। शनिवार की रात्रि में वह एक स्कूटी पर दो अन्य महिलाओं के साथ सत्यवान के घर पर पहुंची। उस समय घर में सत्यवान की मां सरोज व उसकी पत्नी अल्का मौजूद थी। सुनीता और उसकी साथ की महिलाओं ने सत्यवान की मां से किराए के कमरे के संदर्भ में पूछताछ करने लगी। इसी बीच सरोज तेजी से घर के अंदर घुस गई और अल्का से उलझ गयी। इसी बीच सुनीता के साथ आई महिलाओं ने उसे अपने एक साथ केन में लाई हुई ज्वलंनशील पदार्थ दे दिया। जिसे सुनीता ने अल्का पर डाल दिया।
अल्का को बचाने के चक्कर में सरोज पर भी ज्वलनशील पदार्थ गिर गया। इसके बाद सुनीता ने माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही अल्का व सरोज ने सुनीता को भी पकड़ लिया। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनीता को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। बहादुरगढ़ सदर थाने की पुलिस ने पहले तीनों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सरोज ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बहादुरगढ़ सदर एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि सत्यवान के परिजनों की शिकायत पर सुनीता सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सुनीता का अभी पीजीआई में उपचार चल रहा है। उसके ठीक होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -