-
Advertisement
शादी की जिद पर अड़ी युवती, तो हिमाचल भाग आया युवक, गांव लौटते ही चाकू से हमला
Last Updated on May 2, 2021 by Sintu Kumar
जालंधर/शिमला। बुटीक में साथ काम करने वाले एक लड़के के प्यार (Love) में लड़की इस कदर दिवानी हो गई कि उससे शादी की जिद पर अड़ गई। लड़के के लाख समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी तो लड़का उससे बचने के लिए हिमाचल (Himachal) भाग गया। करीब डेढ साल तक हिमाचल में रहने के बाद जब युवक वापस अपने गांव लौटा तो युवती के भाईयों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अब युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मामला पंजाब के जालंधर का है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: कोविड टेस्ट कराने को कहा तो लात-घूंसों से पीट डाला डॉक्टर-Himachal का है मामला
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर (Jalandhar) के मनजीत नगर निवासी जयराज (34) के अनुसार वह दो साल पहले पक्का बाग में बुटीक चलाता था। उसके साथ बस्ती दानिशमंदा की एक लड़की भी काम करती थी। एक दिन उसे पता चला कि वह लड़की खुद को उसकी पत्नी बता रही है। दुकान में आने वाले ग्राहकों से इस बात की जानकारी मिलने के बाद उसे इस बारे में लड़की से पूछा। लड़की ने कहा कि कोई बात नहीं, तू मुझसे शादी (Marriage) कर ले। यह सुनकर उसे झटका लगा। उसने शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन लड़की शादी के लिए अड़ी रही। जब बार बार मना करने के बाद लड़की उसे धमकियां देने लगी तो वह डर के मारे हिमाचल भाग गया और करीब डेढ़ साल तक वहां छिपा रहा। करीब डेढ़ साल बाद यह सोचकर कि अब तो लड़की के दिमाग से शादी का भूत उतर गया होगा, वह घर लौट आया। घर लौटने के बाद जब वह अपने शहर में बर्गर खाने के लिए निकला तो वहां लड़की का भाई अपने दो दोस्तों के साथ आ पहुंचा और उसने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर घायल (Injured) हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने बस्ती बावा खेल थाने में लड़की के अलावा उसके भाई और अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group