-
Advertisement
Goat | Angry | Hit |
Last Updated on March 15, 2021 by
सोशल मीडिया के दौर में हंसी-मजाक के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है,अकसर आपके मोबाइल पर ही कुछ ना कुछ ऐसा आ जाता है,जो आपके गुदगुदाने लगता है। ये रोज का काम है,हर दिन नया वीडियो देखकर आप भी उसे आगे शेयर करने में जुट जाते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो हंसी का खजाना कहलाएगा। द वाइल्ड कैप्चर नाम के हैंडल से इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बकरी के साथ सेल्फी वीडियो बना रही है। बकरी चुपचाप खडी ये सब देख रही हैै। कुछ देर बाद जब बकरी को गुस्सा आता है तो वह महिला को टक्कर मारने के लिए कुछ पीछे हटती है,ऐसा वह दो मर्तबा करती है। लेकिन टक्कर मारने में जब वह सफल नहीं हो पाती तो तीसरी मर्तबा वह महिला को अपने सिर से जोरदार टक्कर मारती है। लेकिल वीडियो बना रही महिला को इस दौरान इस बात का जरा सा भी अहसास नहीं होता कि बकरी से उसे किस तरह का खतरा बना हुआ था। वीडियो को देखकर लोग कई तरह के काॅमेंट कर रहे हैं।