- Advertisement -
नई दिल्ली। रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज़ (Godrej Properties Realty Company) ने शुक्रवार को बताया कि उसने मुंबई में दिग्गज अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) द्वारा स्थापित आइकॉनिक आर.के. स्टूडियो (Iconic R.K. studio) को अघोषित रकम (undisclosed amount) में खरीद लिया (Bought) है। बतौर कंपनी, स्टूडियो की 2.2 एकड़ ज़मीन पर रिहायशी व रिटेल निर्माण किया जाएगा। 1970-80 के दौरान फिल्म निर्माण का केंद्र रहे इस स्टूडियो की कीमत 200 करोड़ रुपए होने का अनुमान था। कंपनी इस जमीन पर मिश्रित इस्तेमाल की परियोजना विकसित करेगी।
कंपनी ने कहा कि 2.20 एकड़ में फैली इस परियोजना से करीब 33 हजार वर्गमीटर बेचने योग्य क्षेत्र मिलेगा, जिसमें आधुनिक लग्जरी अपार्टमेंट तथा लग्जरी खुदरा क्षेत्र शामिल होंगे। हालांकि, कंपनी ने सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन फिरोजशाह गोदरेज ने कहा कि कंपनी ने चेंबूर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। आपको बता दें कि राजकपूर ने 1948 में आर के फिल्म्स एंड स्टूडियोज की स्थापना की थी। 2017 में आग लगने से स्टूडिया का बड़ा हिस्सा जल गया था। कपूर परिवार ने पिछले साल इसे बेचने के फैसले का ऐलान किया था। राज कपूर के निर्देशन में यहां बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ 1985 में रिलीज हुई थी।
- Advertisement -