-
Advertisement
युवक के Corona positive पाए जाने के बाद रैहन की गोलबां पंचायत व आसपास का इलाका सील
फतेहपुर। जिला कांगड़ा के फतेहपुर के तहत रैहन के साथ लगते गोलबां गांव का युवक कोरोना पाजिटिव (Corona positive) पाए जाने के बाद पूरी पंचायत और इसके आसपाल के इलाकों को सील(seal) कर दिया है। एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद के आदेश के बाद गोलबां पंचायत के सभी वार्डों को सील कर दिया है। कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद युवक को देर शाम बैजनाथ शिफ्ट कर दिया था। गोलबां गावं का 22 वर्षीय युवक अपने पिता के साथ टैक्सी से 8 मई को घर आया था और होम क्वारंटाइन था। घर में उसकी बहन व माता भी है।
ये भी पढ़ेः दिल्ली से Kangra लौटा 22 वर्षीय युवक निकला पॉजिटिव, बैजनाथ शिफ्ट
वहीं बीएमओ फतेहपुर डॉ रंजन मेहता ने बताया कि अभी तक परिवार को लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखा है। फिलहाल उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। अगर कोई लक्षण दिखे तो अगली प्रक्रिया अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि युवक सहित उसका परिवार होम क्वारंटाइन था तथा उनके घर पर कोई भी नहीं गया है और न ही उक्त परिवार के सदस्य बाहर गए हैं। रविवार को युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

