- Advertisement -
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में मौजूदा समय में महंगाई चरम पर है। एक तो ये देश कर्ज में डूब चुका है यहां की महंगाई रुकने का नाम ही नही ले रही है। पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के बाद अब यहां सोने की कीमतें आसमान को छूने लगी हैं। सोने के दाम तो भारत में भी बहुत ज्यादा हैं लेकिन पाकिस्तान में इस समय सोने के दाम भारत से भी दोगुने में चल रहे हैं। शुक्रवार से लेकर अभी तक पाकिस्तान में सोने (Gold) की कीमतों में 1750 पाकिस्तानी रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी दज की गई है।
भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत जहां 37920 रुपए है। वहीं, पाकिस्तान में इस समय सोने की कीमत 86,250 पाकिस्तानी रुपए प्रति दस ग्राम है। भारत के मुकाबले ये दोगुनी है। पाकिस्तान की एक वेबसाइट (Website) के मुताबिक़ दुनियाभर में सोने की कीमतें बढ़ने का असर पाकिस्तान पर पड़ा है। 32 डॉलर प्रति औंस की छलांग दिखाते हुए विश्व सोने की कीमत 1,495 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। साथ ही, पाकिस्तानी रुपए की कमजोरी का असर भी सोने की कीमतों पर है।
- Advertisement -