-
Advertisement
अलविदा महारानी एलिजाबेथ: अंतिम विदाई में दुनिया भर के 2000 हजार दिग्गज नेता जुटे
Last Updated on September 19, 2022 by sintu kumar
ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ (Queen Elizabeth of Britain) को अंतिम विदाई देने के लिए विश्वभर में 2000 हजार दिग्गज नेता जुटे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (US President Joe Biden, India’s President Draupadi Murmu French President Emmanuel Macron) जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक संस्कार की कार्रवाई चली हुई थी। इस दुखद घड़ी में भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची हुई हैं। महारानी के अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण 125 सिनेमा हॉलों में लाइव प्रसारित (Live broadcast in 125 cinema halls) किया जाएगा। एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय सम्मान को 21वीं सदी का इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन बताया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए रूस और बेलारूस को छोड़कर बाकी लगभग सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है। महारानी को राजकीय सम्मान के साथ किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा। इस दौरान किंग चार्ल्स और शाही परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। वहीं महारानी के अंतिम संस्कार में प्रिंस हैरी सैन्य पोशाक पहने नजर नहीं आए।
यह भी पढ़ें- वैलेंसिया हंसते-गाते कर रही थी डांस, अचानक गिरी और मौत
उन्होंने खुद को अपनी जिम्मेदारियों से अलग कर लिया था। महारानी के अंतिम दर्शन (Queen’s Last Visit) के लिए आठ किलोमीटर की लंबी लाइन लगी है। इसमें प्रतिघंटा लगभग चार हजार लोग आखिरी दर्शन कर रहे हैं। फिलहाल महारानी का पार्थिव शरीर अभी पार्लियामेंट के वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा हुआ है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवंगत महारानी के अंतिम दर्शन किए और भारत की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एलिजाबेथ द्वितीय की शोक पुस्तिका में भी संदेश भी लिखा। इस मौके पर पूरे ब्रिटेन में दो मिनट का मौन रखकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी गई। ब्रिटिश पीएम मंत्री लिज ट्रस (British PM Minister Liz Truss) ने पवित्र पुस्तक बाइबल का वाचन भी किया। उन्होंने यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा से संबंधित एक संदर्भ का पाठ किया। गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म वेस्टमिंस्टर एब्बे में हुआ है। महारानी एलिजाबेथ.प्प् का निधन 8 सितंबर को हो गया था| वे 96 साल की थीं। एलिजाबेथ 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थी| वे 70 साल तक महारानी रहीं। एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं 15 और देशों की भी क्वीन थीं।