- Advertisement -
मुंबई। मायानगरी मुंबई और राज्य के बाकी हिस्सों में बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और सड़कों के साथ ही रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में भी पानी भर गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई (Mumbai) में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते सरकार ने आज सार्वजनिक छुट्टी घोषित करते हुए सभी स्कूलों और दफ्तरों को बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, आज BSE यानी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज खुला रहेगा।
Water logging at Vakola Junction, Postal colony, Near Chunabhatti Railway station, Vakola road #MumbaiRainsLiveUpdates #MumbaiRainsLive #MumbaiRains pic.twitter.com/L5ShpwVxfP
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 2, 2019
बारिश के कारण केंद्रीय रेलवे ने कुछ छोटी और लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे की तरफ से लगभग आठ मुख्य ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) का ट्रैफिक दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। 54 उड़ानें डायवर्ट की गईं वहीं 52 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बृहनमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कहा है कि आज सभी निजी और सरकारी स्कूल, निजी और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अगले 24 घंटों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बाकी हिस्सों मे रुक-रुकर बारिश होगी। सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। पालघर और नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने बीएमसी के एक अनुरोध के बाद कुर्ला क्षेत्र में बारिश से प्रभावित और फंसे हुए लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न टीमों को तैनात किया है। एनडीआरएफ, दमकलकर्मियों, नौसेना की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से 1,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि मूसलाधार बारिश होने और उससे रेल तथा सड़क परिवहन प्रभावित होने के कारण मुंबई में सिर्फ आपात सेवाएं ही चालू रहेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद स्थानीय निकाय ने लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। सोमवार सुबह से मुंबई के कई हिस्सों में करीब 100 मिलीमीटर बारिश हुई है।
- Advertisement -