-
Advertisement

चंद्रयान-3 को सरकार की हरी झंडी, ISRO चीफ ने बताया 2020 का टारगेट
Last Updated on January 1, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 (Chandryaan-3)के लिए सरकार (Central Government) ने मंजूरी दे दी है। इसरो चीफ के सिवन (ISRO Chief K Sivan) ने साल इस प्रोजेक्ट को लेकर 2020 का टारगेट बताया है। बताया जा रहा है कि चंद्रयान-3 का स्पेस पोर्ट तमिलनाडु के थुथुकुडी (Thoothukudi of Tamil Nadu) में बनेगा। सिवन ने इसके साथ ही चंद्रयान-2 पर भी बात की। इसरो चीफ के मुताबिक़, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। जो साल तक काम करता रहेगा।
यह भी पढ़ें- नासा ने ढूंढा चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा, शेयर की ये तस्वीर
इसरो चीफ के. सिवन के मुताबिक़, चंद्रयान-3 को सरकारी अनुमति मिल गई है। चंद्रयान-3 एकदम चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) जैसा होगा। लेकिन इसबार सिर्फ लैंडर-रोवर और प्रोपल्शन मॉडल होगा। इसमें ऑर्बिटर नहीं भेजेंगे, क्योंकि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से इसमें मदद ली जाएगी। 2019 में गगनयान प्रोजेक्ट पर काफी काम हुआ है। 2020 पूरा का पूरा गगनयान के लिए चुने गए चार एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग में जाएगा। एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग रूस में होगी।