- Advertisement -
देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में हालत चिंताजनक है। दूसरी तरफ सरकार ने 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अगर आप की आयु 45 वर्ष से अधिक है तो आप टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुक्रवार यानी आज से शुरू हो गई है। इसके लिए आप को WWW.cowin.gov.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद आप पहली अप्रैल या उसके बाद टीका लगवाने का समय निर्धारित किया जाएगा।
- Advertisement -