- Advertisement -
नई दिल्ली। महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की खबर रोज ही पढ़ने औऱ सुनने को मिल रही है लेकिन इसमें हल्की सी भी कमी आए तो राहत की बात होती है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने आज पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बदलाव किया है। 24 दिन बाद आज डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.99 रुपए जबकि डीजल का दाम 81.30 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.40 रुपए व डीजल की कीमत 88.42 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 91.18 रुपए जबकि डीजल का दाम 84.18 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 92.95 रुपए जबकि डीजल का दाम 86.29 रुपए प्रति लीटर है।
बता दें कि हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप (Petrol pump) चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।
- Advertisement -