- Advertisement -
कांगड़ा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Debavrat) डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा (DAV College Kangra) के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया,साथ ही उन्हें भविष्य के गुर भी दिए।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Debavrat) ने छात्र संगठनों से नशे को जड़ से उखाड़ने का आहवान भी किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज प्रदेश का पुराना शिक्षण संस्थान है जिसने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के कोने कोने के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। डीएवी संस्थान पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में कल्याणकारी काम कर रहा है जिसके लिए कॉलेज प्रबंधन व यहां कार्यरत स्टाफ बधाई का पात्र है।
- Advertisement -