- Advertisement -
नई दिल्ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने केन्द्रीय सड़क यातायात एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। आधा घंटे चली इस बैठक में राज्य से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मामलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने मंत्री को राज्य में सड़क प्रणाली की स्थिति के बारे अवगत करवाया। राज्यपाल ने गडकरी को बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण व रख-रखाव मुश्किल होता है, इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों को सड़क सुविधा के लिए उदारतापूर्वक निधि प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने गड़करी से राज्य में सड़क अधोसंरचना के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। गडकरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने हिमाचल के लिए अनेक सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विकास की गति को इसी तरह कायम रखा जाएगा।
- Advertisement -