-
Advertisement
गोविंद ठाकुर ने किया कविता, मोनिका ठाकुर सहित कई महिलाओं का सम्मान
Last Updated on March 8, 2020 by Deepak
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (Forest Minister Govind Singh Thakur) ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें कबड्डी खिलाड़ी महिमा ठाकुर, मोनिका और खुशबु भारद्वाज, पत्रकारिता में मधुबाला और अनुरंजनी, जुड्डो खिलाड़ी उर्वशी, सामाजिक कार्यकर्ता बिमला देवी, देविका यामा, बरू देवी, सुमीता बोद्ध, दमयंती राजपूत तथा युवामणी, पुलिस से सरिता देवी, दुर्गा देवी, सपना ठाकुर, सुरमा देवी, अर्मिला देवी के अलावा अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शामिल है।
यह भी पढ़ें: International Women’s Day पर अनुराग ठाकुर-वीरेंद्र कंवर ने किया महिलाओं का सम्मान
इस अवसर पर गोविंद ठाकुर ने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण है कि महिलाएं घर के कार्यों के साथ बाहर के कार्य भी बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहाकि आज पुरूषों के मुकाबले महिला अच्छा कार्य कर रही है। समाज की सोच में भी महिलाओं के प्रति बदलाव आ रहा है। महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान किए गए हैं जिसके चलते महिलाएं अनेक क्षेत्रों में पुरूषों का न केवल मुकावला करने में समर्थ बनी है, बल्कि आगे निकल गई है। समाज का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई हो। वन मंत्री ने इस अवसर पर पोषण अभियान की शपथ भी दिलाई।