-
Advertisement
Night #Curfew लगने के बाद हिमाचल के 600 रूट होंगे प्रभावित, थमेंगे सरकारी व निजी बसों के पहिये
Last Updated on November 23, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हिमाचल (Himachal) के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया है। नाइट कफ्र्यू लगने के बाद प्रदेश में हिमाचल परिवहन और निजी बसों के करीब 600 रूट प्रभावित होंगे। नाइट कर्फ्यू लगने के बाद मंगलवार से शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू से दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के लिए रात को बसें (Bus) नहीं चलेंगी। इन जिलों से ही बाहरी राज्यों के लिए सबसे ज्यादा रात्रि बसें चलती हैं। इसके अलावा प्रदेश के कर्फ्यू वाले चार जिलों में भी रात्रि बस सेवा प्रभावित रहेगी।
यह भी पढ़ें: #Cabinet: बसों पर भी पाबंदी, अब 50 फीसदी क्षमता से दौड़ेंगी बसें, प्रमोट होंगे ये छात्र…
बता दें कि हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने आज हुई कैबिनेट बैठक में हिमाचल के चार जिला कुल्लू मंडी शिमला और कांगड़ा में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था आगामी 15 दिसंबर तक लागू रहेगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने का फैसला लिया गया। परिवहन निगम के प्रदेश और बाहरी राज्यों के करीब 2800 रूट हैं। कोरोना के चलते 1900 रूटों पर ही बसें भेजी जा रही हैं। करीब 300 ग्रामीण रूट क्लब किए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group