- Advertisement -
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की रक्षा अधिग्रहण समिति ने शनिवार को देश की सेनाओं के लिए 3000 करोड़ रुपए के रक्षा साज-सामानों की खरीद को मंजूरी दे दी। इनमें मुख्य युद्ध टैंक अर्जुन की मरम्मत के लिए बख्तररबंद रिकवरी वाहनों और ब्रह्मोस मिसाइलें भी शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने की।
बख्तरबंद रिकवरी वाहन (ARV) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में डिजाइन और विकसित किए गए हैं। स्वदेशी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है और यह युद्धपोतों पर लगाई जाने वाली प्रमुख हथियार प्रणाली होगी। हाल ही में भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए करार किया है। अमेरिका की आपत्ति के बावजूद ये करार किया गया। अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि बाद में अमेरिका ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध उसके घातक व्यवहार के लिए लगाया गया था। उसने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी छूट सौदा दर सौदा आधार पर होगी।
- Advertisement -