-
Advertisement
अयोध्या की #Ram_Leela में जमेगा अलग ही रंग: मनोज तिवारी बनेंगे अंगद तो भरत के रोल में होंगे रवि किशन
Last Updated on August 30, 2020 by Deepak
अयोध्या। कोरोना काल में हर एक त्योहार का रंग फीका पड़ गया है। खुली हवा में सांस लेना इंसान के लिए दुश्वार हो गया है। मगर धीरे-धीरे न्यू नॉर्मल को अपना कर देश आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम के मंदिर के भूमि पूजन के बाद अब माहौल ही बदल रहा है। यहां पर होने वाली रामलीला में भी इस बार अलग ही समां बंधने वाला है। यहां पर होने वाली रामलीला (Ram Leela) में भी इस बार बॉलीवुड का तड़का लगेगा। रामनगरी में इस साल 17 से 25 अक्टूबर के बीच ऐतिहासिक रामलीला होने जा रही है।
जानें कौन सा स्टार निभाएगा कौन सा किरदार
गोरखपुर सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन (Ravi Kishan), भोजपुरी फिल्म स्टार व BJP सीनियर नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अयोध्या में होने जा रही रामलीला में किरदार निभाएंगे। अयोध्या में होने जा रही है विश्व की सबसे बड़ी रामलीला जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म स्टार विंदु दारा सिंह हनुमानजी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म स्टार असरानी नारद मुनी के रूप में, फिल्म स्टार रज़ा मुराद अहिरावण के रूप में, फिल्म स्टार शाहबाज खान रावण के रूप में नजर आएंगे और कई बड़े फिल्म स्टार जैसे अवतार गिल और राजेश पुरी भी अहम रोल करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: PM मोदी बोले- भारतीय नस्ल के Dogs पालने के बारे में सोचें, हिमाचली हाउंड को बताया अच्छी नस्ल
इसको लेकर अयोध्या की रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा के आवास पर हुई। प्रवेश वर्मा कमेटी के मुख्य संरक्षक हैं और उन्हीं की देखरेख में अयोध्या में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन राकेश बिंदल ने बोला कि इस रामलीला के एक्शन देखने लायक होंगे। हवा में उड़ते हुए हनुमान जी मिलेंगे और हवा में राम और रावण का युद्ध होगा और कई अद्भुत एक्शन देखने को मिलेंगे। इस रामलीला के कॉस्ट्यूम्स बहुत आकर्षक होंगे। इस रामलीला का उद्देश्य यही है कि लोग अपने घरों पर बैठकर टीवी पर या फोन पर 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक भगवान श्री राम जी की रामलीला का आनंद उठाएं।