- Advertisement -
भोपाल। यहां पर सामने आए ताजा मामले ने दादी-पोते के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। छोला के शिवनगर में इश्क के जुनून में अंधी हो चुकी दादी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल के पोते का कत्ल कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक बच्चे के शव का पीएम कराने के बाद दादी और इसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिवनगर छोला में प्रमोद सिंह(14) अपनी दादी शांताबाई के साथ रहता था। उसके पिता और दादा की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और उसकी मां उसे छोड़कर वापस अपने मायके चली गई थी। बताया गया कि पोते ने घर से 8 हजार रुपए चुराकर अपने लिए मोबाइल खरीद लिया था। जिससे नाराज होकर दादी शांतबाई (55) ने अपने प्रेमी नोक सिंह (59) के साथ मिलकर अपने पोते की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं था, जहां आरोपितों ने मारपीट नहीं की हो।
- Advertisement -