- Advertisement -
जालंधर। दुल्हन मंडप पर इंतजार करती रह गई, लेकिन दूल्हा बारात के साथ बिना शादी किए ही लौट गया। दूल्हा पक्ष को दहेज (dowry) में बीस लाख रुपए और कार चाहिए थी लेकिन डिमांड पूरी नहीं हुई तो उन्होंने शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्हन ने पुलिस स्टेशन जाकर दूल्हे समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी जम्मू में मीट शॉप है। उनकी बेटी का रिश्ता 28 अप्रैल, 2018 को सोढल नगर निवासी के साथ तय हुआ था। 28 अप्रैल, 2019 को ही शादी का दिन तय हुआ। तय दिन वो शादी के लिए जम्मू से रिश्तेदारों को लेकर जालंधर (Jalandhar) आए और रेलवे रोड पर एक होटल में शादी समारोह रखा। दूल्हा पक्ष के लोग रात को बारह बजे आए। रस्म के चलते जब उनके घर की महिलाएं लड़के को छुहारा लगाने लगीं तो उसने मना कर दिया। इसके बाद चुन्नी चढ़ाने की रस्म पर फिर से दूल्हा पक्ष ने हंगामा कर दिया और चुन्नी तक फाड़ दी। इसके बाद जब मिलनी होने लगी तो भी लड़के के ताया को सोने की अंगूठी न पहनाने का आरोप लगा कर हंगामा कर दिया। बाद में लड़के की मां को सोने का सेट पहनाने की जिद करने लगे। इसके बाद उन्होंने बीस लाख रुपए (Twenty lakh rupees) और कार की मांग रख दी, जबकि पहले ऐसा कुछ भी नहीं तय हुआ था। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार के बहुत हाथ-पांव जोड़े लेकिन वो नहीं माने और दुल्हन को ब्याहे बिना शादी समारोह से चले गए। अगले दिन दुल्हन इंसाफ के लिए थाने पहुंच गई।
वहीं, दूल्हे और उसके परिवार ने भी थाने में दुल्हन वालों के खिलाफ धक्केशाही करने की शिकायत की है। दूल्हे का कहना है कि उसका दो साल से लड़की के अफेयर था। वह जब शादी समारोह में पहुंचे तो लड़की वाले बीच सड़क पर ही उसे छुहारा लगाने लगे तो उसने होटल के अंदर जाकर छुहारा लगाने की बात कही। इसके बाद अंदर जाकर उन्होंने उसके परिजनों के साथ बदसलूकी की। दुल्हन ने बताया कि एक साल पहले शादी तय हुई थी वह पहले लड़के को जानती तक नहीं थी। तब से लेकर शादी वाले दिन तक यह नहीं बताया गया था कि कार और 20 लाख रुपए चाहिए। लेकिन जब बारात लेकर आ गए तो लड़के वालों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसकी शादी तय हुई थी और वह पहले लड़के को जानती तक नहीं थी। पुलिस ने मामले दर्ज कर दोनों पक्षों को सबूत के तौर पर वीडियो लाने को कहा है।
- Advertisement -