-
Advertisement
दुल्हन की मां के साथ फरार हुआ दूल्हे का पिता, रद्द हुई शादी
Last Updated on January 21, 2020 by
सूरत। गुजरात के सूरत (Surat) से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी से पहले दूल्हे के पिता (Groom’s Father) और दुल्हन की मां (Bride’s Mother) फरार (Ran away) हो गए। परिवार के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे और आशंका है कि दोनों ने शादी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले ही रिश्ता तय किया गया था और इसके लिए युवक और युवती दोनों की सहमति भी थी।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला से की जबरदस्ती, मां और पत्नी ने की पिटाई
लड़का-लड़की की शादी फरवरी के दूसरे हफ्ते में होने वाली थी, लेकिन 48 वर्षीय पुरुष और 46 वर्षीय महिला के गायब होने के चलते मामला ठप सा पड़ गया है। लड़के का पिता जहां कटारगाम इलाके से गायब हुआ, तो वहीं महिला नवसारी से लापता है। बताया गया 10 दिन पहले शिकायत के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तब दोनों परिवारों ने रिश्ता तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।