- Advertisement -
murder Bhojpur: भोजपुर। खुशी का माहौल था …. मां बेटे-बहू का इंतजार कर रही थी। बहू तो नहीं आई पर बारातियों के साथ आई बेटे की लाश, जिसको देखकर मां के होश उड़ गए। यह वाक्या पेश आया जगदीशपुर थाना के पीलापुर में।भोजपुर जिले के उतरदाहा गांव का सुधीर कुमार पीलापुर में बारात लेकर अपनी दुल्हन लेने निकला था, लेकिन वहां से जिंदा नहीं लौट पाया। जानकारी के अनुसार पीलापुर में लड़की वालों ने बारात का खूब स्वागत सत्कार किया। सभी रस्में निभाई गईं। फिर वरमाला की रस्म भी पूरी की गई।
इसके बाद दूल्हा जैसे ही गाड़ी में बैठने जा रहा था तो किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर सभी वहां पहुंचे तो दूल्हे को खून से लथपथ पाया।दूल्हे के परिजन तत्काल उसे लेकर आरा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन दूल्हे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। उधर, दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात में आए लोगों के बीच से ही गोली चलने की बात कही है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम का माहौल है।
- Advertisement -