-
Advertisement
हरियाणा का दूल्हा-मैक्सिको की दुल्हन: DM ने रात 8 बजे Special Court खुलवाकर करवाई शादी
Last Updated on April 15, 2020 by Deepak
रोहतक। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरे देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन पर रखा गया है। वहीँ इस लॉकडाउन (Lockdown) के बीच हरियाणा के रोहतक (Rohtak) जिले से एक बड़ी ही रोचक खबर सामने आई है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान लोग विदेश जाने ही नहीं उसके नाम तक से कतराने लगे हैं। ऐसे समय में हरियाणा के लड़के ने मैक्सिको (Mexico) की रहने वाली लड़की से शादी (marriage) कर के सभी को हैरत में डाल दिया है। बताया गया कि रोहतक के इस युवक की तीन साल पहले मैक्सिकन लड़की से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। लड़की शादी के लिए भारत आ गई। शादी की रस्में पूरी भी नहीं हो पाईं कि उससे पहले लॉकडाउन लग गया।
यह भी पढ़ें: Ludo खेलते वक्त दोस्त को आई खांसी: Corona देगा क्या? कहकर मारी दी गोली
24 अप्रैल को लड़की की मां को वापस अपने देश जाना था। लॉकडाउन में दोनों ने रोहतक की जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सोमवार रात 8 बजे शादी की रस्में पूरी की। निरंजन और मैक्सिकन मूल की लड़की डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज की दोस्ती 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते हुए हुई थी। निरंजन ने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए आवेदन किया था, जिसमें 30 दिन का नोटिस देना होता है। यह नोटिस 18 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन 19 मार्च को लॉकडाउन शुरू हो गया, इसलिए हम शादी नहीं कर सके। इसके बाद हमने जिला कलेक्टर को एक आवेदन प्रस्तुत किया जिसके बाद उन्होंने हमारी शादी का आयोजन किया। इस मौके पर लड़के के पिता और लड़की की मां बतौर गवाह प्रस्तुत हुई। निरंजन ने कहा कि इस बात की खुशी है कि सभी ने हमारा सहयोग किया और हम शादी के बंधन में बंध सके।