-
Advertisement
गजब! रातभर घूमती रही बारात, नहीं मिला दुल्हन का घर
Last Updated on December 14, 2020 by
कोरोनाकाल में दुल्हन लाने का ख्बाव इस दूल्हे (Groom) का तो फिलवक्त अधूरा रह गया लगता है। मामला यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh in UP) से जुड़ा हुआ है। यहीं के एक युवक की शादी बीती दस दिसंबर को मऊ जिले में होनी तय हुई थी। बारात लेकर दूल्हा घर से निकल पड़ा, बारात ने पूरा मऊ छान मारा लेकिन ना तो दुल्हन (Brides) के घर का पता मिला ना उसके परिवार की कोई जानकारी। मजबूरी में दूल्हें समेत बारात को खाली हाथ वापस अपने घर लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें: #Himachal में हरियाणा के कुख्यात अपराधी ने Police पर की फायरिंग, मौके से फरार
इसके साथ ही दूल्हे के परिवार का पूरा गुस्सा उस महिला पर उतरा जो इस शादी में बिचौलिया थी। बारातियों ने महिला को पकड़कर शनिवार रात को उसे बंधक बना लिया। उसके बाद कोतवाली पुलिस स्टेशन ( Kotwali Police Station)में जबरदस्त हंगामा हुआ, महिला का दावा था कि उसे भी लड़की के परिवार वालों ने मूर्ख बना दिया।
पता चला कि लड़के का परिवार छतवारा में रहने वाली इस महिला के संपर्क में आया था जिसने लड़के की शादी तय कराने का आश्वासन दिया था। बाद में वह मऊ की लड़की का रिश्ता लेकर आई। दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए थे। गलती बस इतनी हो गई कि लड़के के परिवार वाले लड़की के घर नहीं गए। शादी की तारीख तय कर दी गई और लड़के के परिवार ने लड़की वालों को बैंडबाजे और अन्य इंतजाम के लिए 20 हजार रूपए भी दिए थे।