-
Advertisement
दूल्हे की इजाजत से एक्स प्रेमी को यूं लगाया गले
Last Updated on February 2, 2021 by
क्स प्रेमी (Ex Boyfriend) को आखिरी बार गले (One Last Time) लगाने के लिए एक दुल्हन ने अपने दूल्हे (Groom) से शादी के ही मंडप में इजाजत मांग ली। दूल्हे ने भी इजाजत तो दे दी, लेकिन उसका दर्द यूजर शब्दों में बयां कर रहे है। टिक टॉक पर @mayangkumay नामक यूजर ने इसका वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। वीडियो मलेशिया (Malaysia) का बताया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन (Bride) मौजूद है। उनसे मिलने के लिए मेहमान (Guests) भी आ रहे है। उसी दौरान दुल्हन का एक्स प्रेमी भी आता है, उसे देखकर दुल्हन खुश हो जाती है। एक्स प्रेमी, दुल्हन को हैड शेक कर शादी की बधाई देना चाहता है। लेकिन उसी वक्त कुछ ऐसा हो जाता है कि ये वायरल (Viral) खबर बन जाती है। दुल्हन अपने दूल्हे से पूछती है कि क्या वह अपने एक्स प्रेमी को आखिरी बार गले लगा सकती है। हालांकि, दूल्हा इसकी इजाजत दे देता है, उसके चेहरे पर मुस्कराहट (Smiles) भी दिखती है। उस वक्त दूल्हे के अंदर क्या चल रहा होगा, ये कोई भी समझ सकता है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel