- Advertisement -
GS Bali : धर्मशाला। कांग्रेस में फूटे पत्र बम को लेकर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पत्र किसने लिखा, इस पर चर्चाओं का दौर जारी है। अगर कोई पत्र लिखा गया है तो इसका पता लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है। ऐसा कोई पत्र है तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को पता होगा। वहीं सीएम वीरभद्र सिंह के लिए भी इस बात का पता लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है। वह दिल्ली में पार्टी महासचिव से बात कर इसके बारे पता लगा सकते हैं और इस बात की सच्चाई सामने आ सकती है।
बाली ने कहा कि अगर कोई ऐसी बात हो तो नाराज विधायकों को बिठाकर बात की जा सकती है। यह कोई बड़ा इश्यू नहीं है। बता दें कि कांग्रेस में फूटे पत्र बम ने खलबली सी मचा दी है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर पत्र किसने लिखा है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि हाईकमान को सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ पत्र लिखा किसने।
यह भी पढ़ें : Congress में बगावत : 6 विधायकों ने High Command को Virbhadra…
- Advertisement -