-
Advertisement
गुजरात: झील के पास लगी महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी गई, केस दर्ज
Last Updated on January 4, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के अमरेली जिले में स्थित हरि कृष्णा झील के पास लगी हुई महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की मूर्ति (Statue) तोड़ने का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि मूर्ति किसने तोड़ी (Vandalised) है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मूर्ति तोड़ने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमरेली जिले में शुक्रवार देर रात हरिकृष्ण सरोवर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़ दी।
A statue of Mahatma Gandhi located at Hari Krishna lake in Gujarat's Amreli was vandalised by some unidentified persons late Friday night. pic.twitter.com/o19VMfc6ww
— RABWA IQUBAL (@MOHAMEDIQUBAL6) January 4, 2020
एक स्थानीय अधिकारी द्वारा इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिमा 2018 में हरिकृष्ण सरोवर के पास स्थित एक उद्यान में लगाई थी। सरोवर सूरत के हीरा कारोबारी सावजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन ने बनवाया था और उसका सौंन्दर्यीकरण किया था। सरोवर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 2017 में किया था। वहीं इस मसले पर पुलिस का कहना है कि घटना कल रात में हुई। दोषियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। हमने डायरी में प्रविष्टि की है। यह उन लोगों का काम हो सकता है जो सरोवर के निर्माण से नाखुश थे या ये असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।