-
Advertisement
लुधियाना में Medical Store के बोर्ड पर लिखा ‘गुप्ता ऐंड डॉटर्स’; Viral हुई तस्वीर
नई दिल्ली। आपने शॉप के साइनबोर्ड पर पिता के साथ बेटे का नाम देखा होगा। लेकिन पंजाब के शहर लुधियाना (Ludhiana) में एक मेडिकल शॉप (Medical Shop) के बाहर लगे साइनबोर्ड पर कुछ ऐसा लिखा गया कि वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लुधियाना के मेडिकल स्टोर के साइन बोर्ड की जो तस्वीर वायरल हुई है, जिस पर ‘गुप्ता ऐंड डॉटर्स’ (Gupta and Daughters) लिखा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस साइन बोर्ड की काफी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये एक नई परंपरा की शुरुआत है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
https://twitter.com/DrAmankashyap/status/1263639069499613184
इस फोटो को वहीं के रहने वाले डॉक्टर अमन कश्यप ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में लिखा है जेंडर भेदभाव के बीच दुकानदार के द्वारा इस तरह का कदम उठाना बेहद सराहनीय है। एक यूज़र ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बेटों के नाम पर खोली गई दुकानों के विपरीत, ‘गुप्ता ऐंड डॉटर्स’ के साथ एक मेडिकल शॉप लुधियाना में देखी गई।’ अन्य ने लिखा, ‘ये हुई ना बात।’ इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इस तरह का साइनबोर्ड महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
