- Advertisement -
नई दिल्ली। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद (Hafiz saeed) को पाकिस्तान के लाहौर में गिरफ्तार किया गया है। उसे लाहौर की लखपत जेल में रखा जाएगा। हाफिज को 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले को लेकर गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई मामलों में उसे आरोपी पाते हुए यह गिरफ्तारी की गई है। स्पष्ट कर दें, उसे लाहौर की पुलिस ने नहीं बल्कि, पाकिस्तान के पंजाब काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने गिरफ्तार किया है।
बता दें, तीन जुलाई को हाफिज सईद, अब्दुल रहमान मक्की समेत कई अन्य बड़े आतंकियों पर मामला दर्ज किया था। CTD ने पंजाब प्रांत के पांच शहरों में जमात उद दावा के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें अल-अंफाल ट्रस्ट, दवात-उल-इरशाद ट्रस्ट, मुआज़-बिन-जबल ट्रस्ट जैसे ऑर्गनाइजेशन के तहत फंड इकट्ठा करने का आरोप लगा मामला दर्ज किया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने जमात उद दावा, लश्कर ए तैयबा और फलाह ए इंसानियत पर बैन लगाया था। जिसके दबाव में आकर CTD को ये गिरफ्तारी हुई। UN के प्रतिबंध के बाद जनवरी, 2019 में नेशनल सेक्युरिटी कमेटी (NSC) ने इसके आदेश दिए थे। जनवरी से लेकर अब तक CTD ने इस मामले में सबूत इकट्ठा किए, कुछ जगहों पर छापे मारे गए, कई संपत्तियों को जब्त भी किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -