- Advertisement -
मंडी/ सोलन। किसी भी आपदा के समय आम जन मानस आपदा से निपटने के लिए समर्थ बने व आपदा के समय कम से कम नुक्सान हो इसी उद्देश्य के चलते आज प्रदेश के दो जिलों मंडी व सोलन में में जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडी के सेरी मंच से एडीसी आशुतोष गर्ग ने जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली सेरी मंच से चोहट्टा बाजार होते हुए पूरे मंडी शहर में निकली गई और लोगों को नारों और स्लोगनों के माध्यम से आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। फोक मीडिया के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत व संगीत के माध्यम से लोगों को आपदा के समय सुरक्षित स्थान पर जाने व आपदा के न्यूनीकरण बारे जागरूक किया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बेनर व पोस्टर लगाकर व आपदा प्रबंधन प्रचार सामग्री वितरित कर भी लोगों को जागरूक किया गया।
सोलन में भी आपदा प्रबंधन के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए समर्थ-2019 के तहत नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से बुधवार सुबह हॉफ मैराथन (Half Marathon)का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी मधुसूदन शर्मा बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान से मधुसूदन शर्मा ने हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। यह मैराथन राजगढ़ मार्ग से होते हुए काली मंदिर तक जाकर पुनः ठोडो मैदान में ही संपन्न हुई।
हॉफ मैराथन को चार वर्गों में विभाजित किया गया था। जिसमें प्रथम वर्ग 16 वर्ष से कम, दूसरा 17 से 35 वर्ष , तीसरा 36 से 55 वर्ष तथा चौथे वर्ग में 56 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल थे। चारों वर्गों में महिला वर्ग में रिया मिनाक्षी, कृष्णा व मंजू प्रथम रहे जबकि पुरुष वर्ग में अक्षत, नीरज हरिश व सुभाष ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पाने वाले को 1500 रुपए, दूसरा स्थान 1000 तथा तीसरा स्थान पाने वाले को 500 रुपए को नकद इनाम राशि दी गई।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….
- Advertisement -