- Advertisement -
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शहरी कांग्रेस कमेटी हमीरपुर, जिला हमीरपुर का कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। शहरी कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की कार्यकारिणी में मनोज शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, देवी दास शहनशाह, रमेश लॉर्ड, पवन चंद, अनिल चौधरी, राधा रानी, बलदेव सिंह ठाकुर, कौशल्या गिल व यशपाल शर्मा उपाध्यक्ष होंगे। महासचिव की जिम्मेवारी सुरिन्द्र सिंह वर्मा, शशी शर्मा, मनोरमा लखनपाल, करतार सिंह रंगडा व शिव राज पटियाल को सौंपी गई है।
कोषाध्यक्ष का कार्य राज कुमार चौहान देखेंगे। सचिव पद पर जिया लाल धीमान, पंकज शर्मा, दौलत राम पटियाल, विनोद कुमार चौहान, चन्द्र कृष्ण, दिनेश गौतम, मीरन कुमारी, सुर्दशन भारद्वाज, दीना नाथ, रत्तन चन्द, मनीष प्रभाकर व कुलदीप राणा की ताजपोशी हुई है। कार्यकारिणी के सदस्यों में जय चंद डडवाल, जगदीश राणा, शमशेर सिंह बनयाल, बलदेव लखनपाल व पूर्ण कटोच शामिल हैं। दिवान चंद, पुरशोतम ठाकुर, रणजीत धीमान, किशोरी लाल वर्मा व पुरशोतम कालिया विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
- Advertisement -