Hamirpur: स्कूल में प्रैक्टिकल के दौरान छात्र ने किया ‘एसिड अटैक’, 3 छात्राएं झुलसी

Hamirpur: स्कूल में प्रैक्टिकल के दौरान छात्र ने किया ‘एसिड अटैक’, 3 छात्राएं झुलसी

- Advertisement -

हमीरपुर। जिले की टौणी देवी तहसील के तहत आने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटपुर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक छात्र ने प्रैक्टिकल (Practical) के दौरान दसवीं कक्षा की तीन लड़कियों पर प्रयोगशाला में इस्तेमाल किया जाने वाला एसिड (Acid) फेंक दिया। इस हादसे में तीनों छात्राओं का चेहरा झुलस गया है। वहीं घटना के बाद तीनों को टौणी देवी अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया। फिलहाल तीनों छात्राएं खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में एक लड़की के चेहरे पर आंखों के नीचे निशान पड़ गए हैं।


स्कूल में कमांडो के नाम से मशहूर है आरोपी छात्र

यह भी पढ़ें: Mandi का शख्स खूनी BSL नहर से बचा चुका है सैकड़ों जिंदगियां, पर इस बात का है मलाल

वहीं आरोपी छात्र इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र स्कूल में ‘कमांडो’ के नाम से मशहूर है। स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दसवीं की प्रेक्टिकल परीक्षा के दौरान यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्राओं को पीएचसी उटपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। घटना शनिवार दोपहर बाद स्कूल परिसर में स्थित साइंस प्रयोगशाला में हुई है। वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ने बताया कि फ़िलहाल पुलिस के पास सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी पहुंची है और अगर स्कूल प्रशासन के द्वारा इस बाबत कोई लिखित शिकायत दी जाती है, तो पुलिस छानबीन कर उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | naukri | टौणी देवी | हिमाचल अभी अभी | 3 girls | छात्र | scorched | student | स्कूल | सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटपुर | jobs | opportunity | school | छात्राएं | Hamirpur | प्रैक्टिकल | Acid Attack | Practical | career | एसिड अटैक | employment | झुलसी
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है