-
Advertisement
Delhi: हिंसा के बाद नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बरामद हुआ हैंड ग्रेनेड, NSG ने कब्जे में लिया
Last Updated on March 3, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले हफ्ते भड़की हिंसा (Violence) अब पूरी तरह से शांत हो चुकी है। इस बीच नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के हैदरपुर इलाके से हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) मिलने की खबर ने एक बाद फिर हड़कपं मचा दिया है। फिलहाल बरामद हुए इस हैंड ग्रेनेड को एनएसजी (NSG) को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें: पठानकोटः मंदिर में सफाई के दौरान मिले 8 और हैंड ग्रेनेड, दहशत
इसके बाद पुलिस ने इसे एनएसजी टीम को इसे सौंप दिया। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि यह आया कहां से। माना जा रहा है कि ये हैंड ग्रेनेड दिल्ली दंगों में इस्तेमाल नहीं हो पाए होंगे। बता दें कि दिल्ली हिंसा में अबतक कुल 47 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। दिल्ली पुलिस ने दंगा करने वालों के खिलाफ कुल 369 FIR दर्ज की हैं और 1284 लोगों को अरेस्ट किया है या फिर हिरासत में लिया है। दिल्ली में हिंसा के बाद से पुलिस सतर्क है।