- Advertisement -
गणतंत्र का अर्थ है देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और सही दिशा में देश के नेतृत्व के लिए राजनीतिक नेता के रूप में अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए केवल जनता के पास अधिकार है। इसलिए भारत एक गणतंत्र देश है जहां जनता अपना नेता प्रधानमंत्री के रूप में चुनती है। भारत में “पूर्ण स्वराज्य” के लिए हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी जिससे उनके आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करना पड़े और वे देश को आगे ले जा सकें।
भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 में बनकर तैयार हो गया था, लेकिन कानूनी रूप से भारत का संविधान 26 जनवरी,1950 को ही लागू इसलिए हुआ था। क्योंकि 26 जनवरी, 1930 के लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष तथा भारत के पहले प्रधानमंत्री ने इस तारीख को पूर्ण स्वराज्य अर्थात पूर्ण स्वतंत्रता का दिन घोषित कर दिया था। कुछ कारणों से इस दिन भारत देश को पूर्ण रूप से स्वराज्य प्राप्त नहीं हो सका और इस दिन को 15 अगस्त की तरह यादगार बनाने के लिए इस दिन संविधान लागू करने के बारे में विचार विमर्श किया गया और तभी से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय समारोह प्रत्येक वर्ष नई दिल्ली के इंडिया गेट पर मनाया जाता है। यह समारोह प्रातः 9 बजे शुरू हो जाता है, और लगातार तीन घंटे तक चलता है। इस समारोह के मुख्य अध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति होते हैं। इस समारोह को मनाने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रपति अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों को और एक विदेशी प्रतिनिधि को मेहमान के रूप में इंडिया गेट पर आमंत्रित करते हैं। इंडिया गेट पर इस समारोह को मनाने के लिए विशेष तैयारी की जाती हैं इस भव्य दृश्य को देखने के लिए यहां आम जनता की भीड़ एकत्रित होती हैं।
21 तोपों की देते हैं सलामी
गणतंत्र दिवस की इस परेड की शुरुआत अमर जवान ज्योति पर शहीदों की याद राष्ट्रपति के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 21 तोपों की सलामी से होती है। अमर जवान ज्योति पर शहीदों को सलामी देने के बाद राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति भाषण देते हैं। राष्ट्रपति का भाषण खत्म हो जाने के बाद इंडिया गेट पर भारत की तीनों सेना जल सेना, वायु सेना और थल सेना विभिन्न झांकियां निकालती हैं और राष्ट्रपति को सलामी देते हैं। सेना की सलामी के बाद अलग-अलग राज्यों की झांकियां, स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों का नाच व गाना होता है। विभिन्न पशुओं की झांकियां जैसे घोड़े, हाथी तथा ऊंट की झांकी निकलती हैं और टैंक, तोप, हवाई जहाज, मोटरसाइकिल पर अनेक व अदभुत करतब दिखाती हुई झांकियां इंडिया गेट से लाल किले तक जाती हैं। इसके बाद बहादुर बच्चों, शहीदों को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार बांटे जाते हैं। समारोह के अंत में सभी एक साथ खड़े होकर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रगान गाते हैं। आप सभी को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
- Advertisement -