-
Advertisement
‘दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने आए तो बंधक बना लें’ बीकेयू नेता चढूनी का बयान
Last Updated on February 20, 2021 by Sintu Kumar
चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (Haryana Bhartiya Kisan Union) यानी बीकेयू प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी (BKU Haryana Chief Gurnam Singh Chaduni) ने विवादित बयान दिया है। हरियाणा बीकेयू (BKU Haryana) प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से कहा कि दिल्ली पुलिस यदि आपके गांवों में किसी की गिरफ्तारी (Arrest) के लिए पहुंचती है तो उन्हें बंधक बना लें और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवानों को तब तक नहीं जाने दें जब तक जिला प्रशासन आपको यह आश्वासन नहीं देता कि फिर से दिल्ली पुलिस के जवानों को गांवों में आने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा बीकेयू प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Chaduni) ने लोगों से पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने की अपील करते हुए यह बात कही है।
यह भी पढ़ें: Greta Thunberg पर दर्ज नहीं हुई है FIR, ट्रैक्टर रैली हिंसा सुनियोजित थी : Delhi Police
दरअसल गुरनाम सिंह चढूनी ने यह बात इसलिए कही है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने बड़े स्तर पर दिल्ली में 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद कार्रवाई शुरू की है। कथित तौर पर गुरनाम सिंह चढूनी ने इस बाबत एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है। इसी वीडियो मैसेज में कथित तौर पर हरियाणा बीकेयू प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी कह रहे हैं कि दिल्ली पुलिस के जवान यदि आपके यहां छापेमारी करने और किसी की गिरफ्तारी के लिए पहुंचते हैं तो उनका घेराव करें। दिल्ली पुलिस के जवानों को वहां बैठा लें। इसके साथ ही पूरे गांव और आस-पड़ोस को भी जरूर सूचित करें। गुरनाम सिंह चढूनी आगे ने कहा कि उन्हें तब तक नहीं छोड़ा जाए जब तक जिला प्रशासन आपको यह आश्वासन नहीं देता कि दिल्ली पुलिस आपके गांव में फिर से नहीं आएगी।
https://twitter.com/amaanbali/status/1362776466811883524
गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान घटनाओं के दौरान कई किसानों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद कई किसानों पर हत्या के प्रयास जैसे अपराधों के तहत केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिल वीडियो फुटेज के आधार पर ज्यादा नोटिस भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ लोगों को घरों से भी गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से दिल्ली पुलिस के नोटिस को नजरअंदाज करने के साथ ही किसी की गिरफ्तारी या गांव में छापेमारी की स्थिति में पुलिस का घेराव करने की बात कही।