- Advertisement -
कुरुक्षेत्र। सर छोटू राम जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसानों की भूमि केवल उनकी मर्जी से ली जा सकेगी। इस बाबत राज्य सरकार जल्द ही एक कानून लेकर आएगी। उन्होंने कहा, जल्द ही कानून बनाया जाएगा, जिसके तहत केवल किसानों की सहमति से ही उनकी जमीन ली जा सकेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, अब अपने भूमि संबंधी विवाद सुलझाने के लिए किसानों को राजस्व अदालतों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- Advertisement -