-
Advertisement
हरियाणा: Covid-19 संक्रमण के कुल मामले हुए 993; ठीक होने की दर बढ़कर 65.26% हुई
चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। हरियाणा सरकार के मुताबिक, राज्य में बुधवार को कोरोना के 29 नए केस (New Case) मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 993 हो गई जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 14 पर स्थिर है। हालांकि इतने सारे मामले आने के बावजूद भी राज्य में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 65.26% हो गई है। जो कि प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है।
गुरुग्राम में 17 मरीज, झज्जर में 2, फतेहाबाद में 1 और कुरुक्षेत्र में 1 मरीज ठीक हुआ
हरियाणा में अभी तक 85,347 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 4608 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 993 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 648 रिकवर कर चुके हैं। ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में बुधवार को 29 कोरोना पॉजिटिव मिले। सोनीपत में 8, फरीदाबाद में 7, गुड़गांव में 6। कुरुक्षेत्र में 4, पानीपत में 2, जींद में 1 और झज्जर में 1 नया मरीज मिला है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है। बुधवार को 21 मरीज ठीक हुए। गुरुग्राम में 17 मरीज, झज्जर में 2, फतेहाबाद में 1 और कुरुक्षेत्र में 1 मरीज ठीक हुआ।
यह भी पढ़ें: कुल्लू शर्मसार: 56 वर्षीय शख्स ने किया 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म
यहां जानें किस जिले में कितने मामले
सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 226, फरीदाबाद में 170, सोनीपत में 147, झज्जर में 91, नूंह में 65, अंबाला में 42, पलवल में 40, पानीपत में 42, पंचकूला में 25, जींद में 22, करनाल में 20, रोहतक में 12, महेंद्रगढ़ में 10, रेवाड़ी में 9, सिरसा, फतेहाबाद, व यमुनानगर में 8-8, हिसार में 9, कुरुक्षेत्र में 7, भिवानी में 6, कैथल में 5, चरखी-दादरी में 6, भिवानी में 3 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
