- Advertisement -
टोहाना। हरियाणा स्थित फतेहाबाद (Fatehabad) के टोहाना के नया बाजार में एक कमरे में दंपती व उसकी बच्ची का शव (Dead Body) बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में जहां सनसनी फैल गई। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से भिवानी जिले के गांव देवसर निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार अपनी पत्नी 35 वर्षीय अंजू व डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ टोहाना में किराये पर रहता था। अंजू टोहाना क्षेत्र के गांव दिवाना के हाई स्कूल में साइंस टीचर थी। सुबह से ही घर का दरवाजा बंद होने और अंजू की साथी द्वारा बार-बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं होने पर अंदेशा हुआ तो मकान मालिक को बुलाकर खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। अंदर देखा तो अंजू और बच्ची मृत पड़े थे जबकि खुद सुनील ने फंदा लगाया हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस द्वारा इस बात का अनुमान लगाया गया है कि सुनील कुमार ने पहले अपनी पत्नी व बच्ची को मारा और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन पुलिस अनेक पहलूओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि एक दंपती व उसकी बच्ची का शव कमरे में मिला है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ था तो महिला व बच्ची का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला है।
- Advertisement -