-
Advertisement
#Haryana : तीन नगर निगम चुनाव की डेट फाइनल : 27 को #Voting, 30 दिसंबर को मतगणना
Last Updated on December 3, 2020 by Vishal Rana
पंचकूला। हरियाणा में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयोग ने अम्बाला, पंचकूला और सोनिपत के नगर निगम के चुनावों(Haryana Municipal Election 2020) की तारीख की घोषणा कर दी है। तीन नगर निगमों के लिए 27 दिसंबर को मतदान होगा। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में उपचुनाव भी होंगे। इनकी मतगणना 30 दिसंबर को होगी।
यह भी पढ़ें: जल्द होगा रोस्टर जारी, तय समय पर होंगे Himachal में Panchayat Election
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगम के लिए मतदान (Voting) होगा। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगरपालिका सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना में उपचुनाव भी होंगे। पांच नगरपालिका के वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 4 दिसंबर को डीसी चुनाव अधिसूचना (Election notification) जारी करेंगे। 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि आचार संहिता केवल निगम, परिषद व पालिका क्षेत्र में ही लगेगी, पूरे जिले या खंड में नहीं। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम में 20-20 वार्ड हैं। पंचकूला नगर निगम में ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा मिलेगी। प्रत्याशी राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पर्चा दाखिल कर सकेंगे। अगर कोई ऑनलाइन पर्चा दाखिल नहीं करना चाहता तो भौतिक तौर पर पर्चा जमा करा सकता है। पंचकूला नगर निगम में यह ट्रायल किया जा रहा है। अगर यह सफल रहा तो भविष्य में निकाय, पंचायती राज चुनाव में ऑनलाइन नामांकन अनिवार्य किया जाएगा।
डायरेक्ट होगा काउंसिल और कमेटी के प्रेजिडेंट का चुनाव
दिलीप सिंह ने बताया कि 32 साल पहले मेयर का चुनाव डायरेक्ट हुआ था अब काउंसिल और कमेटी के प्रेजिडेंट का चुनाव भी डायरेक्ट होगा। 2 तरह की ईवीएम लगाई जाएंगी। खर्चे की सीमा को रिवाइज किया गया है। पहले 20 लाख थी सीमा अब उसे 10 फीसदी बढ़ाकर 22 लाख किया। काउंसिल के प्रेजिडेंट के लिए 15 लाख और मेंम्बर के लिए अब 5 लाख 50 हजार, कमेटी के प्रेजिडेंट के लिए अब 10 लाख और मेंमबर के लिए 2 लाख 25 हजार किया।