- Advertisement -
चंडीगढ़।हरियाणा सरकार ने राज्य में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान होकर रोडवेज के ढेर सारे अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। अब राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 930 कंडक्टरों और 500 ड्राइवरों की भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए विज्ञापन भी जारी हो गए हैं।
हरियाणा सरकार ने आए दिन हड़ताल और आंदोलन करने आदी हो चुके तथा गत दो दिनों से फिर से हड़ताल पर गए रोडवेज कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड तथा कइयों की सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया है।एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों को सस्पेंड करने और बहुतों को बर्खास्त करने को कहा था।
बैठक में प्रोबेशन पर चल रहे जिन चालकों ने मंगलवार और बुधवार की हड़ताल में भाग लिया, उनकी सेवाएं भी बिना कारण बताओ नोटिस के बुधवार से ही समाप्त करने का भी फैसला। अब सरकार हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से ड्राईवर और कंडक्टरों की आउटसोर्सिंग के आधार पर भर्ती करेगी। इसके लिए सरकार ने विज्ञापन निकाला है।
- Advertisement -