- Advertisement -
चंडीगढ़। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ यहां एफआईआर दर्ज होने के बाद हरियाणा में ‘छोटी सपना’ यानी प्रिया चौधरी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। हरियाणा में प्रिया छोटी सपना के नाम से लोकप्रिय हैं।
प्रिया भी सपना चौधरी की तरह स्टेज परफॉर्मर हैं। उनका हर स्टेप सपना चौधरी को टक्कर देता है। इस समय प्रिया के कई वीडियोस यूटयूब पर वायरल हो रहे हैं, जो हरियाणा में काफी पसंद किये जा रहे हैं। प्रिया बड़े समय से स्टेज पर्फॉर्मन्सेस दे रहीं हैं। लेकिन पहले वो सुर्ख़ियों में नहीं आईं थीं। जब प्रिया डांस करतीं हैं तो लोग बेकाबू हो जाते हैं।
आपको बता दें कि सपना चौधरी पर हाल में लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुआ था। सपना को लखनऊ में एक डांस प्रोग्राम में पहुंचना था। लेकिन प्रोग्राम से ठीक पहले सपना का उसके आयोजकों के साथ विवाद हो गया। इसके चलते उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया। लेकिन तब तक शो के टिकट्स बिक चुके थे। सपना के शो में न पहुंचने से लोग गुस्सा हो गए। लोगों ने प्रोग्राम में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की। पुलिस ने सपना चौधरी और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -