- Advertisement -
यमुनानगर। हरियाणा में स्थित यमुनानगर (Yamunanagar) के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हरियाणा पुलिस (Haryana Police) और उत्तर प्रदेश की पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलेरी) के टकराव का मामला सामने आया है। यहां पर बेलगढ़ के पास खनन को लेकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ठेकेदारों में रविवार को विवाद हो गया। इसके बाद यूपी पीएससी (UP PSC) ने अवैध रूप से यमुनानगर की सीमा में घुस कर खनन सामग्री से भरे तीन डंपरों को पकड़ लिया। मामला तनावपूर्ण हुआ तो यमुनानगर व सहारनपुर के डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद दूसरे प्रदेश में घुसकर डंपर पकड़ने की अनुमति ना होने पर यमुनानगर से गई पुलिस ने पीएसी के नौ जवानों को बंधक बनाकर पीसीआर में बिठा लिया। हालांकि बाद में इन जवानों को छोड़ दिया गया।
वहीं, इस मामले के संबंध में जानकारी मिलने के बाद हरियाणा के यमुनानागर जिले के एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उसके थोड़ी ही देर बाद सहारनपुर के अधिकारी भी पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से बात की, दोनों प्रदेशों के अधिकारियो के बीच सीमांकन को लेकर वार्ता जारी है। वहीं, दोनों राज्यों के अधिकारियों ने किसी भी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेने की घटना से इनकार किया, साथ ही जांच की भी बात कही।
एसपी ने एसडीएम को यमुना नदी की निशानहेदी कराने को कहा, ताकि भविष्य में किसी तरह का गतिरोध पैदा ना हो। बता दें कि सहारनपुर में खनन को लेकर यमुना नदी हमेशा चर्चा में बनी रहती है, जिसके चलते कई बार पुलिस व खनन माफिया आमने सामने आ चुके हैं। लेकिन आज तो दोनों प्रदेशों की पुलिस ही खनन को लेकर आमने सामने है।
- Advertisement -