- Advertisement -
नई दिल्ली। दिल्ली के राजपथ पर 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लंबे समय के बाद हरियाणा की झांकी दिखाई गई। हरियाणा की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को दर्शाती मनमोहक झांकी पेश की गई। इस झांकी में हरियाणा के गांव और संस्कृति को भी बखूबी दर्शाया गया। कलाकारों ने पारंपरिक हरियाणवी परिधानों में सज कर समाज को हरियाणा की संस्कृति के साथ-साथ लिंगानुपात को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान जींद से ताल्लुख रहने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह खासतौर पर मौजूद रहे।
- Advertisement -