-
Advertisement
हरियाणा में सुधरे हालात: पिछले 5 साल में 52 अंक बढ़ा लिंगानुपात, हुआ 923 महिलाएं/1000 पुरुष
Last Updated on January 11, 2020 by
चंडीगढ़। हरियाणा (haryana) के दशकों तक लिंगानुपात (Sex Ratio) कम रहने के बाद अब कुछ हालात सुधरते नजर आ रहे हैं। राज्य में पिछले 5 वर्षों में लिंगानुपात 871 से 923 तक पहुंच गया है। हरियाणा में ये बदलाव बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान (Beti Bachao Beti Padhao) के शुभारंभ के बाद ही देखने में आया है। पांच साल पहले राज्य का लिंगानुपात 871 था, जो अब बढ़कर 923 हो गया है।
हरियाणा में हुए इस बदलाव पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा- ‘राज्य ने केंद्र सरकार के निर्धारित वार्षिक लक्ष्य से अधिक वृद्धि दर्ज की है। हरियाणा लिंगानुपात (Sex Ratio) के मामले में 1000 पुरुषों पर 950 महिलाओं के बैंचमार्क को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। पिछले साल प्रदेश में कुल 5,18,725 जन्म पंजीकृत किए गए, जिनमें 2,48,950 लडकियां और 2,69,775 लड़के शामिल थे। राज्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध चलाए गए अभियान के जरिए लगभग 25,000 लड़कियों की जिंदगी बच पाई है।
यह भी पढ़ें :- सैमसंग ने पेश किए AI संचालित आर्टिफिशियल इंसान, नाम है NEON
सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम तहत हरियाणा में दिसंबर महीने लिंगानुपात 1,000 पुरुषों पर 923 रहा। पंचकूला में लिंगानुपात 963, अंबाला में 959, पानीपत में 939, जींद में 938, यमुनानगर में 936, हिसार में 932, पलवल में 930, कुरुक्षेत्र में 929, फतेहाबाद में 922, नूंह में 921, फरीदाबाद में 921, सिरसा में 920, कैथल में 919, रेवाड़ी में 919, महेंद्रगढ़ में 917, झज्जर में 914, सोनीपत में 911, रोहतक में 911, गुरुग्राम में 910, करनाल में 908 और भिवानी में 894 रहा है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें