- Advertisement -
Suicide: कुल्लू। शमशी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में एक हेड कांस्टेबल ने अपने आप को गोली मार दी। कांस्टेबल को रात में ही घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परंतु उसने रा्स्ते में ही दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार देर रात को एसएसबी के शमशी केंद्र में जीडी हेड कांस्टेबल अशोक कुमार निवासी बैजनाथ, कांगड़ा ने केंद्र के अंदर ही अपने आप पर गोली चला दी।
जिससे वह घायल हो गया और केंद्र में तैनात अधिकारियों और जवानों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। डीएसपी कुल्लू शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने अपने आप को गोली मारने वाले हेड कांस्टेबल ने के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और उसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हेड कांस्टेबल ने गोली मार कर अत्महत्या क्यों की इसकी पुलिस जांच करेगी।
- Advertisement -