-
Advertisement
Nizamuddin Markaz के मुखिया मौलाना साद की बेटी का निकाह टला, चल रहे हैं Underground
Last Updated on April 5, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) के मुखिया मौलाना साद की बेटी का निकाह टल गया है। ये निकाह आज यानी पांच अप्रैल को दिल्ली में होने वाला था लेकिन बदले हालातों के चलते इसे आगे खिसका दिया गया है। तबलीगी जमात के कोरोना संक्रमण को लेकर बरती गई बड़ी लापरवाही का खुलासा होने के बाद से मुख्य आरोपी मौलाना साद अंडरग्राउंड (Underground) है। हालांकि क्राइम ब्रांच को भेजे जवाब में मौलाना का कहना है कि वह अभी सेल्फ क्वारंटाइन में है। वह आइसोलेशन से निकलने के बाद सारे सवालों के जवाब देंगे। जमात के प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों के भी क्वारंटाइन में होने की जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: कनिका ने जीती Corona से जंग: Covid-19 रिपोर्ट आई नेगेटिव, हालत में सुधार
मौलाना साद (Maulana Saad) की पत्नी सहारनपुर की रहने वाली हैं। उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। मौलाना साद और प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों से क्राइम ब्रांच ने सवाल पूछे हैं। मौलाना साद के नाम से जारी नोटिस में 26 सवालों का जवाब पूरे विवरण के साथ मांगा गया है। संगठन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारियां, संगठन से जुड़े कर्मचारियों की पूरी जानकारी जिसमें घर का पता और मोबाइल नंबर भी शामिल हो, मरकज के प्रबंधन से जुड़े लोगों की पूरी जानकारी मांगी गई है। ये लोग कब से मरकज से जुड़े हैं।