- Advertisement -
Health Minister Kaul Singh Thakur : मंडी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जीप योग्य रैंसनाला से शाला नशारी सड़क के निर्माण पर लगभग 13 लाख रुपए खर्च किए जा चुके है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाहंदी पंचायत में गत चार वर्षों में सड़कों के निर्माण व रखरखाव पर करोड़ों रुपए व्यय किए गए हैं। कौल सिंह ने कहा कि हणोगी से बाहंदी सड़क को चौड़ा करने पर चार करोड़ 15 लाख रुपए व्यय किए गए हैं, जल्द इस सड़क पर बस सेवा आरंभ कर दी जाएगी, जबकि कांढा तक सड़क को पक्का करने पर भी लगभग सात करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
कौल सिंह ने कहा कि मोनाल तक सड़क को चौड़ा करने पर करीब 18 लाख रुपए तथा बनोगी तक सड़क को चौड़ा करने पर 17 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त देवखान-मोनाल-शाला सड़क को पक्का करने के लिए चार करोड़ 15 लाख रुपए तथा रैंसनाला नशयार-शाला-बाता से मोनाल सड़क के लिए आठ करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बाता गांव तक झूले का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग 12 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसके निर्मित होने से लोगों को अपना सामान व कृषि उपज लाने- ले जाने में सुविधा होगी। वहीं कहा क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भटबाड़ी-बाता-शाला-रैंस पेयजल योजना पर 2 करोड़ 35 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से छात्रों को निःशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें तथा हिमाचल परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
- Advertisement -