-
Advertisement
ऋषभ पंत हादसाः अस्पताल ने दिया अपडेट- खतरे से बाहर है पंत, बात भी कर रहे हैं
Last Updated on December 30, 2022 by sintu kumar
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ऋषभ पंत घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वे दिल्ली से घर लौट रहे थे कि दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर उनका कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल पंत की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनकी कमर पर खरोंच के निशान देखे जा सकते हैं। ऋषभ पंत नया साल मां और अपने परिवार के साथ मनाना चाहते थे और उनकी प्लानिंग अचानक घर पहुंचकर मां को सरप्राइज देने की थी। घर के लिए वो निकल भी गए थे, मगर तभी घने कोहरे के बीच एक जोरदार टक्कर हुई और पंत खून से लथपथ हो गए।
यह भी पढ़ें- आईपीएल के इतिहास में सैम करन बिके सबसे महंगे, 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे के बाद ऋषभ पंत को सक्षम अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया है। मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने ऋषभ पंत के बारे में बताया कि ऋषभ पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई हैं। अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है। पैर और कमर में चोट है। जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं। वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं। डॉक्टर की पूरी टीम चेक उसके बाद ही आगे की जानकारी देगी। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पंत हरिद्वार जिले के मंगलोर में दुर्घटना का शिकार हो गए. उनकी कार सुबह साढे पांच बजे डिवाइडर से टकराई। उन्हें रूड़की में सक्षम अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया है।