Delhi: ‘सोनिया-प्रियंका और राहुल के खिलाफ दर्ज हो भड़काऊ भाषण का मामला’ HC में याचिका

Delhi: ‘सोनिया-प्रियंका और राहुल के खिलाफ दर्ज हो भड़काऊ भाषण का मामला’ HC में याचिका

- Advertisement -

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार से भड़की हिंसा (Violence) आज भी जारी है। अब तक इस हिंसा में कुल 35 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं करीब 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस सब के बीच कांग्रेस (Congress) की तरफ से लगातार गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का इस्तीफा मांग जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस की अंतिरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं दूसरी तरफ अब खबर सामने या रही है कि कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की गई है।


यह भी पढ़ें: Delhi violence ‘राष्ट्रीय शर्म’, ‘राष्ट्रपति सरकार को याद दिलाएं राजधर्म’ : मनमोहन सिंह

याचिका में सिसोदिया, अमानतुल्ला खान, ओवैसी और वारिस पठान का भी है नाम
रिपोर्ट्स के अनुसार इस याचिका में उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट भी मामले की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। अब कल यानी शुक्रवार को इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सीनियर एडवोकेट चेतन शर्मा की तरफ से लगाई गई इस याचिका में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आप विधायक अमानतुल्ला खान, एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी और वारिस पठान का भी नाम शामिल है। इस याचिका में इन सभी के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में भी दायर की गई है याचिका
इस याचिका में कहा गया है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने लोगों को भड़काया। भड़काऊ भाषण देकर उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए कहा। इस तरह के भड़काऊ भाषणों के चलते कई जगह हिंसा की घटनाएं भी देखने को मिलीं। इसके अलावा बीजेपी नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | अमित शाह | भड़काऊ भाषण | Amit Shah | हाईकोर्ट | अमानतुल्ला खान | Delhi | सुप्रीम कोर्ट | वारिस पठान | himachal abhi abhi | याचिका | सीसोदिया | violence | राहुल गांधी | petition | हिंसा | priyanka gandhi | सोनिया गांधी | दिल्ली | supreme court | कांग्रेस | प्रियंका गांधी | High Court | इस्तीफा | ओवैसी | Sonia gandhi | हिमाचल अभी अभी | Manish Sisodia | rahul gandhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है