- Advertisement -
भिवानी। नए साल पर दो दर्दनाक हादसों ने देश को हिला कर रख दिया है। सुबह-सुबह वैष्णो देवी (Vaisno Devi) के दरबार में भगदड़ की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया। इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि नए साल (New Year) पर एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
हरियाणा (Haryana) के भिवानी में भूस्खलन हो गया। वहां से गुजर रहीं कई गाड़ियां (Vehicle)पहाड़ के मलबे के नीचे दब गईं। अभी तक एक शव बरामद कर लिया गया हैए जबकि अन्य को निकालने के प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी रास्ते से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। तभी अचानक पहाड़ भरभराकर टूट पड़ा। लगभग दस से 15 गाड़ियां के ऊपर यह मलबा आ गिरा और सारी गाड़ियां दब गईं।
मलबा गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस (Police) और प्रशासन को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। एक शख्स का शव थोड़ी देर में बाहर निकाला गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 15 से 20 लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुछ लोगों की जान गई है। अभी तक तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। 3.4 लोग और दबे हो सकते हैं। प्रशासन को आदेश दिया गया है कि दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करें। फिलहाल राहत कार्य चल रहा है।
- Advertisement -