-
Advertisement
मूसलाधार बारिश के चलते मंडी में भारी लैंडस्लाइड, भरभरा कर गिरा भवन
Last Updated on August 26, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश (Rain) आफत बनकर बरस रही है। बुधवार को मंडी (Mandi) में आफत की बारिश हुई। भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड (Landslide) की कई घटनाएं सामने आई है। मंडी जिले के थुनाग में एक गौशाला और एक नया मकान लैंडस्लाइड के चपेट में आ गए। दोनों भवन पलक झपकते ही भरभरा कर गिर गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नैना देवी बस अड्डे के निकट घंसी सड़क, होटल व मकानों को खतरा
हादसे से पहले कर लिए गए रेस्क्यू
इससे प्रभावित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, लैंडस्लाइड से पहले ही गौशाला में रखे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
वहीं, जिले में गुरुवार सुबह सात मील के पास भी लैंडस्लाइड की घटना सामने आई।
यह भी पढ़ें: आफत की बारिश से हिमाचल को 800 करोड़ रुपए का नुकसान, 302 लोगों की गई जान
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड
लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-3 करीब तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान हाईवे पर लंबी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, वैकल्पिक मार्ग वाया बजौर से वाहनों की आवाजाही की गई। करीब तीन घंटे बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। मंडी के एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि हाईवे को बहाल कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group